दिल्ली: बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम से 41 लड़कियां निकाली गईं

Ankalan 21/12/2017

दिल्ली के रोहिणी में विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापा मारकर महिला आयोग ने पुलिस की मदद से 40 लड़कियों को छुड़ाया है। छापेमारी के दौरान 14 दरवाजे तोड़कर इन लड़कियों को बाहर निकाला गया है। आश्रम में छापेमारी अभी जारी है, छापेमारी के दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प की। बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार देर रात पुलिस ने आश्रम में छापेमारी की थी। साथ ही, हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त समिति ने भी आश्रम का दौरा किया था। समिति ने बुधवार को हाईकोर्ट में जानकारी दी थी कि आश्रम में 100 से ज्यादा लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। इनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं। समिति का कहना था कि उन्हें वहां अच्छे हालात नजर नहीं आए। समिति को ठीक से आश्रम का निरीक्षण नहीं करने दिया गया।
,  
,  बता दें, समिति ने यह भी आरोप लगाया कि ‘आध्यात्मिक विश्वविद्यालय’ में बच्चियों को जानवरों की तरह लोहे की सलाखों के पीछे रखा गया था और वे कांटेदार बाड़े से घिरी हुई थीं। बच्चियों के नहाने के दौरान भी कोई निजता प्राप्त नहीं थी। हाईकोर्ट ने इस पूरी जानकारी को गंभीरता से लिया है। यह आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी वीरेंद्र देव दीक्षित नाम के बाबा चलाते हैं।
,  
,  वीरेंद्र देव के खिलाफ एक युवती की ओर से रेप की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की थी। इसी आश्रम में राजस्थान के झूंझनूं की एक युवती को जबरदस्ती रखने का आरोप भी संचालक पर लगा। 1998 में भी बाबा पर फरुखाबाद में दुष्कर्म का आरोप लगा था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

Related Post