अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक को भगवा करने का कामकाज शुरु

Ankalan 21/1/2018

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लखनऊ के हज हाउस की दीवारों के बाद अब पार्कों और साइकिल ट्रैक को भी भगवा रंग में रंग रही है। अखिलेश सरकार में बने
,  साइकिल ट्रैक को भगवा करने का कामकाज शुरु हो चुका है।
,  
,  लखनऊ के गोमती नगर में निगम ने साइकिल ट्रैक के किनारे लगे डिवाइडर पर भगवा रंग की पुताई करवा दी गई है। इससे पहले इस पर काले-पीले रंग की पुताई हो रखी थी। यूपी में भगवा रंग की पुताई के लिए निगम की ओर से एजेंसियों को लाखों के टेंडर दिए गए हैं। निगम की ओर से सभी पार्कों को भी भगवा रंग से रंगने का निर्देश दिया गया है।
,  
,  आपको बता दें कि बीते दिनों हज समिति के दफ्तर की दीवारों को भगवा रंग से रंगवाने पर विभाग के सचिव आरपी सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। दरअसल 5 जनवरी को राज्य हज समिति कार्यालय की बाहरी दीवार भगवा रंग से रंगी पायी गयी थी। इससे पहले यह दीवार सफेद रंग की थी।

Related Post