दिल्ली भाजपा द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा, बस मथुरा, वृंदावन,गोवर्धन तीर्थ के लिए रवाना

Ankalan 15/9/2023

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा के क्रम में शुक्रवार को मथुरा, वृंदावन,गोवर्धन तीर्थ यात्रा के लिए एक बस लक्ष्मीनगर विधानसभा से तीर्थयात्रीयो को भेजी गई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने सभी अतिथियों ने भरी बस हरी झंडी दिखाकर मथुरा, वृंदावन,गोवर्धन तीर्थ यात्रा के लिए बस को रवाना किया। इस मौके पर  विष्णु मित्तल ने कहा की   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के बुजुर्गो, महिलाओं को तीर्थयात्रा का लाभ निरंतर मिल रहा है। दिल्ली भाजपा के प्रयास से हर मंडल से बसों को भेजा जा रहा है। आओ साथ चलें संस्था का सहयोग इस पवित्र अभियान में मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल , जिला अध्यक्ष संजय गोयल,  विधायक अभय वर्मा , निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा  और डॉक्टर अनिल गोयल, निमिष दीक्षित,राहुल जैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
,  बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष करते हुए तीर्थयात्री पूरे उत्साह में नजर आ रहे थे। यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क है। भाजपा के साथ आओ साथ चलें संस्था के वॉलिंटियर यात्रियों के रहने, खाने पीने और तीर्थयात्रा के सारे इंतजाम देखते हैं।

Related Post