भाजपा ने तीर्थयात्रा की बस रवाना की

Ankalan 21/9/2023

नई दिल्ली ; भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा के क्रम में बुधवार को एक बस गांधीनगर से भेजी गई। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा, वृंदावन,गोवर्धन तीर्थ यात्रा के लिए बस को रवाना किया। इस मौके पर विष्णु मित्तल ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की प्रेरणा से व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विरेंद्र सचदेवा जी के नेतृत्व में दिल्ली के बुजुर्गो, महिलाओं को तीर्थयात्रा का लाभ निरंतर मिल रहा है। दिल्ली भाजपा के प्रयास से हर मंडल से बसों को भेजा जा रहा है। आओ साथ चलें संस्था का सहयोग इस पवित्र अभियान में मिल रहा है।
,  
,  बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष करते हुए तीर्थयात्री पूरे उत्साह में नजर आ रहे थे।
,  यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क है। भाजपा के साथ आओ साथ चलें संस्था के वॉलिंटियर यात्रियों के रहने, खाने पीने और तीर्थयात्रा के सारे इंतजाम देखते हैं।

Related Post