डॉ. मनसुख मांडविया ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में 1500 से अधिक लोगों के साथ योग किया

Ankalan 22/6/2025

केंद्रीय मंत्री ने अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी को फिट इंडिया आइकॉन घोषित किया
,  
,  केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के अंदर साइकलिंग वेलोड्रोम में आयुष मंत्रालय के योग संगम के तत्वावधान में आयोजित फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन में माई भारत के 400 से अधिक स्वयंसेवकों सहित 1500 से अधिक योग उत्साही लोगों के साथ सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग अभ्यास किए। योगाथॉन में माई भारत के 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया।
,  योग संगम के विषय 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' का समर्थन करते हुए, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई), एसएआई प्रशिक्षण केंद्रों, खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) और खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों (केआईएससीई) सहित अपने सभी केंद्रों पर योग संगम का आयोजन किया।
,  
,  डॉ. मांडविया के साथ भारत की पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल, राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता प्रियंका गोस्वामी के साथ मशहूर अभिनेता जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और मधुरिमा तुली भी शामिल हुए। इन सभी ने विभिन्न योगाभ्यास किए। इसके अलावा, केंद्रीय खेल मंत्री ने अभिनेता-निर्माता जोड़ी रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी को फिट इंडिया आइकॉन घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
,  डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा: "मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। योग हमारी संस्कृति है और इसे हमारे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। योग संगम के तहत पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय है 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'। फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन के माध्यम से खेल मंत्रालय भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। मैं देश के सभी नागरिकों से स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग करने का आग्रह करता हूं। योग फिटनेस और स्वस्थ जीवन का मंत्र है।"
,  रकुलप्रीत ने कहा, "हमारे लिए फिट इंडिया कपल का सम्मान पाना और खेल मंत्रालय एवं भारत सरकार की इस शानदार पहल का हिस्सा बनना बहुत सम्मान की बात है। मुझे वाकई उम्मीद है कि मैं और जैकी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को फिटनेस को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर पाएँगे। योग के लिए किसी आलीशान जिम की ज़रूरत नहीं है, कोई भी इसे आराम से अपने घर में ही कर सकता है।"
,  राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जलगांव में योग संगम कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और वस्त्र मंत्री संजय सावकारे के साथ-साथ 3000 से अधिक योग साधक भी उपस्थित थे।
,  
,  
,  
,  
,  
,  

Related Post