भारतीय संसद इंडो-फ्रेंच पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप की स्थापना करेगी - ओम बिरला

Ankalan 28/1/2020

नई दिल्ली : फ्रांस-भारत संसदीय मैत्री समूह की अध्यक्ष सेलीन साल्वेज ने आज संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। बैठक के प्रारंभ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत में फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और भारत और फ्रांस के बीच मजबूत, ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया।
,  
,  बिरला ने कहा कि, “भारत और फ्रांस आपसी सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित एक गहरा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भारत और फ्रांस व्यापार, शहरीकरण और रक्षा उत्पादन के क्षेत्रों में भी एक मजबूत साझेदारी करते हैं। बिरला ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि भारतीय संसद भी बहुत जल्द एक इंडो-फ्रेंच पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप की स्थापना करेगी जो दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को गहरा बनाने में मदद करेगा।
,  
,  फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीमती साल्वेज ने कहा कि भारत एक महान सांस्कृतिक और सभ्यतागत विविधता वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र अत्यंत जीवंत है और भारतीय चुनाव वास्तव में एक बहुत बड़ा उद्यम है। साल्वेज ने बिरला को सूचित किया कि फ्रांसीसी सांसदों के बीच भारत में गहरी दिलचस्पी है और एक फ्रांसीसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल इस वर्ष ही भारत का दौरा करना चाहेगा। इसके जवाब में बिरला ने जुलाई में संसदीय सत्र के दौरान फ़्रांसिसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संसद आने का निमंत्रण दिया।
,  

Related Post