' दिल्ली की धड़कन, युवराज सिद्धार्थ सिंह बने बालीवुड आईकन '

Ankalan 18/9/2022

युवराज सिद्धार्थ सिंह आकांक्षी युवा, नए युग की पीढ़ी, बहुमुखी अभिनेता, संगीतकार और गिटारवादक हैं ! युवराज सिद्धार्थ सिंह ने बॉलीवुड को कड़ी टक्कर क्देने वाली पंजाबी फिल्मों के जरिए, पटकथा, कहानी व निर्देशन की तकनीक को बदल दिया।
,  किस्मत-1 और किस्मत-2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हैं। फिल्म में ऐमी विर्क और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है। शोरियां दा पिंड; सुर्खी बिंदी; मोह, बाजरे दा सिट्टा, आदि एक निर्माता के रूप में उनकी अन्य प्रस्तुतियां हैं।
,  युवराज सिद्धार्थ सिंह ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर. के. पुरम, नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की। हिस्ट्री ऑनर्स, सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से और कार्डिफ विश्वविद्यालय, यू.के. से परास्नातक किया। युवराज सिद्धार्थ सिंह, राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर थे! वह बीसीसीआई से सर्टिफिकेट धारक हैं! उन्होंने हरियाणा की 'अंडर -19' रणजी ट्रॉफी टीम में बीसीसीआई में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। वह सेंट स्टीफंस कॉलेज क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। हरियाणा के लिए कूच-बिहार और पी.ए. चिदंबरम ट्रॉफी जीतने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह एक बल्लेबाज और मध्यम-तेज गेंदबाज थे।
,  एक आई.ए.एस. अधिकारी, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के परिवार का बेटा होने के नाते, उन्होंने रचनात्मकता की एक अनिश्चित दुनिया में कदम रखा! उन्होंने अपने अभिनय कौशल को सुधारने के लिए ऐफट, जेमिनी स्टूडियो और थिएटर वर्कशॉप में अध्ययन किया! वह संगीत और शेक्सपियर सोसाइटी, सेंट स्टीफंस कॉलेज के सदस्य थे। युवराज सिद्धार्थ सिंह सेंट स्टीफंस कॉलेज और कार्डिफ विश्वविद्यालय के छात्र संघों के सांस्कृतिक सचिव थे। युवराज सिद्धार्थ सिंह, बी.आर. चोपड़ा प्रोडक्शंस; 'अपराधी कौन' में शामिल हुए? स्वर्गीय रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित और निर्देशित इस सीरियल में उन्होंने 'रमेश बंसल' का रोल किया! यह सीरियल राष्ट्रीय टेलीविज़न दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था!
,  युवराज सिद्धार्थ सिंह ने एडलैब्स के मनमोहन शेट्टी से मुलाकात की। प्रकाश झा ने 'दिल दोस्ती ऐट्सेटरा' में अमादुदीन शाह के साथ, युवराज को मुख्य भूमिका में लिया । प्रसिद्ध निर्देशक प्रकाश झा के बैनर तले युवराज की यह पहली फीचर फिल्म थी। वहां से वे राजीव चौधरी द्वारा निर्देशित 'देश की जलपरी'; सनी लियोनी के साथ 'बेइमान लव' में नज़र आये। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। युवराज सिद्धार्थ सिंह ने कई लघु फिल्मों की पटकथा, निर्माण और निर्देशन किया। 'गुड-लक कैफे' युवराज सिद्धार्थ द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री में मुम्बई ब्लास्ट के षड्यंत्र का चित्रण है। 'चार्ली एट मिडनाइट'; सामाजिक उद्देश्य के साथ एक बहुत ही सार्थक फिल्म है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाने वाले ड्रग्स के खतरे को खत्म करना है, जो अपना जीवन व्यर्थ कर रहे हैं। 'चार्ली एट मिडनाइट'; ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए 'नोबल कॉज़ फिल्म' सम्मान से नवाज़ा गया। युवराज सिद्धार्थ सिंह को, मिड-डे यूथ आईकन' अवार्ड से भी अलंकृत किया गया। भारत सरकार द्वारा युवराज को सम्मानित किया गया है। 'Young Rising Iconic Star of the Year' 2020 से मिड-डे ने सम्मानित किया। आल इंडिया उलेमा बोर्ड ने, 'नैशनल पीस एंड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड ' युवराज सिद्धार्थ को प्राप्त हुआ। 'स्टीफन किंग; आई एम युउर नंबर वन फैन'; युवराज सिद्धार्थ सिंह की एक और शॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म के लिए युवराज को कई बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिए गए हैं! 'शुगर फ्री'; ज़ोहरा अफरोज़, मिस इंडिया के साथ, युवराज सिद्धार्थ सिंह की एक और सफल लघु फिल्म है। ये दोनों फिल्में सोनी लाईव, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही हैं। युवराज सिद्धार्थ सिंह की सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित लोगों की सेवा में लगातार कार्यरत हैं। वे लगातार उन गांवों का दौरा कर, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटी के रूप में 'गांव अपना' रहे हैं। रेज कॉर्पोरेशन मीडिया 'स्टार्ट-अप इंडिया' के तहत उनकी मीडिया कंपनी है। आने वाले दिनों में, युवराज सिद्धार्थ सिंह, तेलूगू फिल्म, 'शिवा' में मुख्य हीरो के लिए व्यस्त हैं। भारत के 'सिम्बल आफ यूथ ऐसपिरेशनल इंडिया' का प्रतिनिधित्व, युवराज सिद्धार्थ सिंह कर रहे हैं।
,  

Related Post