भाजपा की अनूठी पहल,नवरात्रि में कन्या पूजन कर बड़ी संख्या में पोशाक वितरित

Ankalan 16/10/2023

नई दिल्ली ; आमतौर पर नेताओं को रंग बिरंगे पटके , या सिर पर साफ़ा बांधकर उनका सम्मान किया जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा कि एक बड़े नेता को बड़ी संख्या में मिलने वाले इन पटको (अंगवस्त्र) का आखिर होता क्या है?
,  अब तक इस बारे में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई थी।
,  
,  भाजपा ने एक विशेष अभियान के तहत इस सभी अंगवस्त्रों को एकत्रित कर कन्याओं के लिए कपड़े बनाने की योजना बनाई। इसके लिए आनंद विहार सेवा बस्ती से तकरीबन आधा दर्जन महिलाओ को अभियान से जोडा गया।
,  महिलाओ ने सभी कपड़ों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए बेहतरीन पोशाक तैयार की। जिसके बदले में इन महिलाओं को निर्धारित पारश्रमिक दिया जाएगा।
,  इस संबंध में विष्णु मित्तल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ये विचार हमारे केन्द्रीय नेतृत्व के मन में आया कि क्यों न पटकों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए रंग बिरंगी ड्रेसेज बनवाई जाएं। इस पहल से एक तरफ हम महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करा रहे है। वही दूसरी ओर जरूरतमंद बच्चों को बेहतरीन पोशाक मिल रही है।
,  हमारी संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। हमने इस बार विशेष सोच के साथ अपनी बेटियों के सम्मान और पूजन का कार्यक्रम रखा है।
,  सोमवार को आनंद विहार सेवा बस्ती में कार्यक्रम हुआ। इसमें कन्या पूजन करके सैकड़ों बच्चियों को वस्त्र वितरित किए।
,  बीजेपी की इस पहल से स्थानीय महिलाएँ खुश हैं और इस अभियान की व्यापक सराहना हो रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
,  इस अवसर पर शाहदरा जिला अध्यक्ष संजय गोयल जी, आंनद विहार निगम पार्षद डा मोनिका पंत, मंडल अध्यक्ष हितेश आर्य जी, बूथ अध्यक्ष दीपक एवम सुनील मिश्रा, रूबी, गंगाराम दीपक वर्मा जी, राहुल जैन जी, मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post