एआई इम्पैक्ट समिट में सीईओ राउंडटेबल में नरेन्‍द्र मोदी ने जि़म्‍मेदार एआई के प्रति वैश्विक वचनबद्धता को रेखांकित किया

Ankalan 20/2/2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल के परिणामों का स्वागत किया, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र के अग्रणी हितधारक एकत्र हुए।
,  चर्चाएँ गहन एवं भविष्‍योन्‍मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्‍यत: जि़म्‍मेदार तरीके से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।
,  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।
,  एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा:“एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दुनिया से विभिन्न हितधारक एकत्र हुए। चर्चाएँ गहन एवं भविष्‍योन्‍मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्‍यत: उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।”
,  मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।”
,  
,  

Related Post