कूच बिहार में चुनावी शक्ति प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों का भव्य स्वागत

Ankalan 4/4/2026

कूच बिहार : पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कूच बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और भूपेन्द्र यादव का राज्यसभा सांसद महाराज अनंत राय उर्फ नागेन्द्र राय ने हजारों समर्थकों के साथ भव्य और जोरदार स्वागत किया।
,  
,  कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। सड़कों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यह आयोजन एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया।
,  
,  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरने और अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की बात कही।
,  
,  राज्यसभा सांसद महाराज अनंत राय ने कहा कि कूच बिहार में उमड़ा यह जनसमर्थन बदलाव का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता का समर्थन निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Related Post