बिहार में अजेश यादव और राहुल तंवर की जोड़ी के लिए अरविंद केजरीवाल का आभार : सुशील कुमार सिंह

Ankalan 31/3/2022

आम आदमी पार्टी बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल जी को धन्यवाद दिया है । आप दिल्ली बादली के विधायक अजेश यादव को चुनाव प्रभारी तथा राहुल तंवर को बिहार का नया संगठन मंत्री बनाने पर स्वागत करते हुए आभार जताया है। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों युवा नेताओं के आने से बिहार के युवाओं में जोश दिखने लगा है।बिहार में बहुत ही जल्द संगठन का ऐलान हो जाएगा।
,  अब संगठन को मजबूत तरीके से बिहार में चलाने पर जोर देते हुए कहा है की बिहार में आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने एक साथ मिलकर बिहार की असफल नीतीश सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पंजाब चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद आज पूरे देश में अरविंद केजरीवाल की चर्चा हो रही है। बिहार में भी लोग आम आदमी पार्टी को एक मजबूत एवं ईमानदार विकल्प के रूप में देखने लगी है । बिहार के लोग हो जाओ तैयार,अबकी बार केजरीवाल सरकार।

Related Post