किसानों के कृषि समस्या के समाधान के लिए अभियान जारी रहेगा : सुशील कुमार सिंह

Ankalan 8/5/2022

आम आदमी पार्टी इन दिनों सारण जिले के एकमा और बनियापुर प्रखंड के बिंदालाल रामपुर, हरपुर पैगंबरपुर परसा दक्षिणी परसा और तेघड़ा इत्यादि पंचायतों में किसानों से जिला अधिकारी के नाम डोर टू डोर पत्र लेखन और संवाद कार्यक्रम पिछले कई दिनों से अभियान चला रही हैं।
,  आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह सारण जिले के पंचायतों में किसानों से संवाद कर के किसानों के कृषि समस्याओं को लेकर अभियान तेज कर दिया है।
,  सुशील सिंह सारण जिले के बनियापुर एवं जलालपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों द्वारा जिलाधिकारी के नाम पत्र लेखन कार्यक्रम पिछले कई दिनों चला रहे है। इस अभियान से सारण जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है।आम आदमी पार्टी के इस अभियान से पूरे बिहार के आप कार्यकर्ताओ में भी जोश दिखने लगा है।
,  पानापुर प्रखंड के भगवानपुर गांव में किसानों के समस्याओं पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा की
,  नीतीश सरकार जनता के मूलभूत आवश्यकताओ पर मूकदर्शक है
,  
,  आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि पुरे सारण जिले के किसानों में नीतीश सरकार के किसान विरोधी रवैया से दुखी है।
,  पूरे बिहार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय दिख रहे है।

Related Post