शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल पर फिर भारी पड़े फेडरर

Ankalan 15/10/2017

शंघाई : स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी फेडरर ने संघाई मास्टर्स खिताब अपने नाम कर लिया है। रोजर फेडरर ने स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल मात देकर खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नमेंट अपने नाम किया।
,  
,  अब तक के करियर में फेडरर ने नडाल के खिलाफ अपना 15वां मैच जीता है। इसके अलावा, इस साल दोनों चार बार आमने-सामने आए थे और चारों बार फेडरर ने नडाल को हरा दिया।
,  
,  जीत के बाद रोजर फेडरर ने कहा कि राफेल नडाल के खिलाफ मैच खेलना हमेशा से उनके लिए गर्व की बात रही है और वह अगले साल भी उनके खिलाफ खेले जाने वाले मैच का इंतजार करेंगे।

Related Post