SAvIND t20:पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया

Ankalan 19/2/2018

नई दिल्ली : भारत ने जोहांसबर्ग में खेले गए पहले T-20 में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया है। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद एक भुवनेश्वर कुमार की आंधी में उतरे चले गए। भुवनेश्वर कुमार ने अफ्रीका का 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हार्डिक पंड्या, युजवेन्द्र चहल और जयदेव उनादकत ने एक-एक अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि एक अफ्रीकी बल्लेबाज रन आउट हुआ। दक्षिण अफ्रीका की ओर से आर. हेंड्रिक्‍स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
,  
,  # टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग टी20 में 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। आपको बता दें टीम इंडिया ने पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पहली बार पार किया है। इससे पहले साल 2015 में उसने 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे।
,  
,  # भुवनेश्वर कुमार ने पहले टी20 में 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए. टी20 करियर में ये उनका बेस्ट प्रदर्शन है। आपको बता दें भुवनेश्वर भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं जिसने टी20 में पांच विकेट हासिल किए हैं। टीम इंडिया की ओर से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी ये कारनामा कर चुके हैं। भुवी टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी हैं जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
,  
,  # शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 72 रनों की पारी खेली. धवन ने अपना अर्धशतक महज 27 गेंदों में बनाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2011 में 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
,  
,  # जोहानिसबर्ग टी20 में टीम इंडिया ने पावर प्ले में 78 रन बना डाले। ये टीम इंडिया का पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2009 में टीम इंडिया ने पावर प्ले में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे।
,  
,  # टीम इंडिया ने पहले टी20 में अपने 100 रन सिर्फ 8.2 ओवर में पूरे कर लिए थे। टी20 में टीम इंडिया ने पहली बार इतनी तेजी से 100 रन पूरे किए हैं।

Related Post