महिला एशिया कप : चीन को 5-4 से हराकर एशिया कप हॉकी खिताब जीता

Ankalan 5/11/2017

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के फाइनल में चीन को हराकर इतिहास रच दिया। इससे पहले पुरूष हॉकी टीम ने भी एशिया कप 2017 में खिताबी जीत हासिल की। अब एशिया कप के दोनों वर्गों में भारत का कब्जा हो गया है।
,  महिला टीम को अपने दूसरे एशिया कप के लिये 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। उसने इससे पहले 2004 में खिताब जीता था, जब यह टूनार्मेंट नयी दिल्ली में खेला गया था। उसने तब फाइनल में जापान को हराया था।
,  महिला एशिया कप 2017 में भारतीय टीम ने रानी की कप्तानी में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत की। टीम ने पहले ही मैच में सिंगापुर को 10-0 से हराकर अपना इरादा जाहिर कर दिया। यह मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला गया था। इसके बाद 30 अक्टूबर को चीन के खिलाफ खेले गये मुकाबले में भी भारत ने 4-1 से शानदार जीत हासिल की।
,  
,  टीम इंडिया तीसरा मैच 31 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में भी भारतीय महिला टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने क्वाटर फाइनल में जगह बना ली। इसके बाद क्वाटर फाइनल में भारत का मुकाबला कजाकिस्तान के खिलाफ था, जिसे भारत ने 7-1 से जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम प्लेऑफ में पहुंच गयी और यहां टीम ने जापान को 4-2 से हराया।
,  फाइनल में भारत और चीन आमने-सामने थे। यहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुयी और अंतत: भारत ने 5-4 से मुकाबला जीत लिया। फाइनल बेहद रोमांचक रहा। इसमें चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। भारत के लिये 25वें मिनट में नवजोत कौर के गोल से बढ़त बनायी, लेकिन चीन तियानतियान के 47वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी करने में सफल रहा। इससे निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

Related Post