चुुनावी मैदान में प्रियंका

Ankalan 23/1/2019

लोकसभा चुनाव निकट है, इसको देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने तुरुप के पत्ते को मैदान में फेंकना षुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बड़ा फेरबदल किया। कांग्रेस के लिए चुनावी तुरुप का पत्ता समझी जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतार दिया गया है। उन्हें संगठन में महासचिव का पद देते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेष की कमान सौंपी गई है।
,  अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि सोनिया गांधी की जगह प्रियंका लोकसभा का चुनाव रायबरेली सीट से लड़ेगी! पाॅलिटिकल पंडितों की मानें तो प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारना कांग्रेस के लिए मजबूरी बन गई थी। वजह यह बताई जा रही है कि सपा-बसपा गठबंधन से सभी पार्टियों के होष उड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए कितना किफायदी साबित होगी, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कांग्रेस के नेता प्रियंका को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका के मैदान में उतर जाने से चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। ऐसे में देखने लायक होगा कि 2019 का सेहरा किसके सिर बंधेगा और कौन किस तरह की भूमिका निभाएगा, यह बेहद रोमांस से भरा होगा।
,  कांग्रेस ने इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव का पद दे दिया है, साथ ही उन्हें पष्चिमी उत्तर प्रदेष की जिम्मेदारी सोंपी गई है। वहीं, अशोक गहलोत की जगह केसी वेणुगोपाल को संगठन-महासचिव बनाया गया है। वेणुगोपाल कर्नाटक के प्रभारी भी बने रहेंगे। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश की जगह हरियाणा का प्रभार दिया गया है।
,  राहुल गांधी ने कहा कि मुझे खुषी है कि हमारी बहन हमारे साथ काम करेगी, वह बहुत सक्षम और कर्मठ है, जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा नेता है, इन दोनों को कांग्रेस की सच्ची विचारधारा के लड़ना है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी सफल होगी।
,  

Related Post