कर्नाटक के पश्चिम मैसूर में मिले 13 नरमुंड, मचा हड़कंप

Ankalan 20/1/2018

नई दिल्ली : कर्नाटक में मैसूर पुलिस 13 नरमुंड बरामद किए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया। नरमुंडों को तुरंत जांच के लिए भेज दिया गया। पक्या ये असली इंसानी नरमुंड हैं। जांच के लिए भेज दिया गया है। इसका पता चलने के बाद ये कितने पुराने हैं और इन्हें किसने और क्यों फेंका, इन सब बिंदुओं की जांच की जाएगी।
,  
,  डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर एन विष्णुवर्धन ने कहा है कि, '13 नरमुंड मिले हैं जिनमें से तीन अन्य नरमुंडों से छोटी हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।' उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने में फॉरेंसिक साइंस विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
,  
,  पश्चिम मैसूर में रहने वाले लोग जब शुक्रवार की सुबह जागे तो इस खबर ने उन्हें सन्न कर दिया। कुछ लोग घटनास्थल के करीब रहते थे जिसकी वजह से यह खबर आग की तरह फैल गई। योगा नरसिंहस्वामी मंदिर रोड पर पोदर इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक एक सड़क किनारे यह नरमुंड फेंके गए।
,  
,  सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को जांच के लिए बुला लिया गया। बताया जाता है कि जिस जगह ये नरमुंड पड़े थे, वहां कचरा फेंका जाता है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी।

Related Post