बाइबिल क्विज़ विजेता मोहिनी लारेंस को मिला पुरस्कार

Ankalan 26/4/2024

नई दिल्ली : पिछले दिनों होली ट्रिनिटी चर्च, मॉडल टाउन दिल्ली ने एक बाइबिल प्रतियोगता का आयोजन किया जिसमें क्रिश्चियन नौजवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
,  इस प्रतियोगता के बारे में बोलते हुए पास्टर रजनी जॉर्ज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नौजवानों के बीच क्रिश्चियन धर्म की जानकारी को मजबूत करना है।
,  सैंकड़ों प्रतियोगियों को टक्कर देते हुए मोहिनी लारेंस ने जीत अपने नाम की।
,  सीनियर जर्नलिस्ट एवं फिल्मकार राम भारती ने मोहिनी को विजेता का सम्मान देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की और मसीही नौजवानों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।
,  इस मौके पर चर्च प्रमुख पादरी जॉर्ज टामस भी मौजूद थे, उन्होंने आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करने पर जानकारी दी।

Related Post